Fri. Aug 28th, 2026
IMG_20260825_153141

अजमेर। अजमेर उत्तर से पांच बार के विधायक और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण से भाजपा की विधायक अनीता भदेल और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अजमेर की राजनीति में सक्रिय रहे आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ इन तीनों नेताओं की राजनीतिक पकड़ और प्रभाव का भी निकाय चुनाव में बड़ा इम्तिहान माना जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की 309 नगरीय निकायों में चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अजमेर जिले में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 9 सितंबर को 6 नगरीय निकायों और दूसरे चरण में 11 सितंबर को 3 नगरीय निकायों में मतदान होगा। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं नगर निगम के मेयर और नगर पालिका-नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया बाद में होगी। ऐसे में अजमेर नगर निगम की सत्ता को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *