Fri. Aug 28th, 2026
IMG_20260825_131155

अजमेर। अजमेर जिले के सावर ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उंदरी के अध्यापक भीवाराम मीणा को शराब पीकर स्कूल आने और मैदान में लेटे रहने के मामले में शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक भीवाराम मीणा अत्यधिक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे। उनकी हालत इतनी खराब थी कि वे चल नहीं पाए और स्कूल के ग्राउंड में ही लेट गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और ग्रामीणों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कर यह कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *