Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20260822_133147

अजमेर। वाराणसी में लगातार बारिश और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सभी 84 से 86 घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। पानी बढ़ने से घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है और जनजीवन तथा धार्मिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के डूबने के कारण शवदाह अब छतों और ऊंची जगहों पर किया जा रहा है। दशाश्वमेध घाट पर पानी आने के कारण अब दैनिक गंगा आरती को भी छत पर कराया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी में नावों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने वरुणा और गंगा के तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। तथा लोगों को पानी के करीब न जाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *