Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20260822_131649

अजमेर। अजमेर शहर में सब इंस्पेक्टर एवं पीटीआई भर्ती परीक्षा-2026 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी के शामिल होने का मामला सामने आया है। 4 अगस्त को एक महिला अभ्यर्थी की जगह उसकी बहन के परीक्षा स्थल पर पहुंचने का आरोप है। बताया गया कि वास्तविक अभ्यर्थी मुन्नी ने बीमारी का कारण बताते हुए अपनी जगह दूसरी महिला को भेजा था। परीक्षा केंद्र पर फोटो और पहचान संबंधी जानकारी का मिलान नहीं होने पर फर्जी अभ्यर्थी का मामला सामने आया। इसके बाद हाड़ा रानी बटालियन प्रबंधन की ओर से अजमेर के अलवर गेट थाने में शिकायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *