अजमेर, 21 अगस्त। आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को अजमेर डाक मण्डल द्वारा आमजन समय पर अपनी राखियाँ अपने दूरदराज के भाई-बहनों तक पहुँचा सकें। इसके लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है।
अजमेर मण्डल केे प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री देवी लाल सहारण ने बताया कि अवकाश के दिन भी रविवार 23 अगस्त को विशेष रूप से राखी मेल की बुकिंग के लिए अजमेर मण्डल के अंतर्गत आने वाले समस्त डाकघर खुले रहेंगे।
डाक विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं और रक्षाबंधन से पहले अपनी राखियाँ समय पर बुक करवाएं। इससे वे निश्चित समयावधि में अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।