अजमेर। जयपुर के बहुचर्चित महेश मीणा हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जहां पत्नी ने अपने ही पिता (मृतक के ससुर) से चूहे मारने का जहर मंगवाकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी कविता मीणा और उसके प्रेमी गणेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर के विश्वकर्मा इलाके (VKI) में हाल ही में एक मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने पत्नी कविता मीणा और उसके साथी गणेश को पति महेश मीणा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कविता और गणेश के बीच लंबे समय से संबंध थे। कविता के परिजनों ने उसकी शादी महेश से कर दी थी। जिससे वह खुश नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, गणेश ने महेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। 5 अगस्त 2026 को, कविता दवाई दिलाने के बहाने महेश को बाइक पर साथ ले गई। रास्ते में उसने कथित तौर पर जूस में हानिकारक पदार्थ मिलाकर पति को पिला दिया। जहर के असर से जब महेश की तबीयत बिगड़ने लगी। तब कविता और मौके पर पहुंचे गणेश उसे बाइक पर लेकर घूमते रहे। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में इसे सामान्य मृत्यु माना जा रहा था। लेकिन महेश के पिता बाबूलाल मीणा को संदेह हुआ। उन्होंने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज एकत्र किए, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। महेश के पिता द्वारा पुलिस को सीसीटीवी साक्ष्य सौंपने के बाद, पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ और तकनीकी जांच की। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।