Fri. Aug 21st, 2026
IMG_20260819_142857

अजमेर। मौसम विभाग ने अजमेर में 20 और 21 अगस्त 2026 को अगले दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे पिछले कुछ दिनों से बनी उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान करीब 23-24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। और अब तक सामान्य से अधिक बरसात दर्ज हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *