Sat. Aug 8th, 2026
IMG_20260808_165446

 

अजमेर। माखुपुरा स्थित राजकीय आई टी आई एवं महिला आई टी आई में सत्र 2026-27/28 में प्रवेश हेतु प्रथम सीट आवंटन राउंड शनिवार को समाप्त हो गया है। प्रथम सीट आवंटन में वंचित रहे अभ्यार्थियों द्वारा ऑप्शन फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन करने एवं नवीन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि 9अगस्त 2026 रखी गयी है।ऑनलाइन आवेदन करने, ईमित्र के माध्यम से आवेदन /प्रोसेस शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि 10अगस्त 2026 रखी गयी।आवेदन करने से वंचित रह गए है अभ्यार्थियों को यह सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है।प्राविधिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान जोधपुर के निदेशक(प्रशिक्षण) श्री मुनीष कुमार शर्मा ने इस अवसर का अधिकाधिक लाभ अर्जित करने के लिए राज्य के समस्त संस्थानों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यार्थियों का आव्हान किया है। उन्होने बताया कि केंद्रीयकृत ऑनलाइन द्वितीय सीट आवंटन की तिथि 12अगस्त 2026 घोषित की गयी है। महिला आई टी आई के सहायक निदेशक (प्रशिक्षण ) श्री शैलेन्द्र माथुर के अनुसार द्वितीय सीट आवंटन में सफल अभ्यार्थियों को स्वयं सम्बंधित संस्थान में मूल दस्तावेजों एवं निर्धारित शुल्क सहित दिनांक 13अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक संस्थान समय में रिपोर्ट करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *