अजमेर। अजमेर शहर के नया बाजार चौपड़ पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दरगाह थाना क्षेत्र की त्रिपोलिया गेट चौकी के प्रभारी ASI राजेंद्र सिंह और हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी कोतवाली थाने में खड़ी कर बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एएसआई (ASI) राजेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। एएसआई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अजमेर के जेएलएन (JLN) अस्पताल से जयपुर के फोर्टिस अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उन्हें ले जाने के लिए पुलिस ने विशेष रूप से ग्रीन कॉरिडोर बनाया ताकि बिना किसी ट्रैफिक बाधा के जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी घायलों की सुध लेने तुरंत अस्पताल पहुंचे।कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।टक्कर मारने वाली कार और उसके फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।
https://shorturl.fm/aHsLC