अजमेर। अजमेर जिले के सरकारी स्कूल में दो छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील चैट के आरोप में पुलिस ने एक टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। और महिला टीचर सहित तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है।