Tue. Aug 4th, 2026
IMG_20260731_143545

अजमेर। अजमेर शहर में धूप खिलने से उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून के 62 दिन बाकी रह गए हैं। और अजमेर में अब तक 304.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अजमेर में बारिश के बाद तेज धूप खिलने के कारण उमस बढ़ गई है। जहां वर्तमान आर्द्रता (humidity) लगभग 74% से 81% के बीच दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक अजमेर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। जिससे उमस से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *