अजमेर। धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद जंतर-मंतर पर छात्र जश्न मनाने लगे हैं। CJP के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने अपने समर्थक छात्रों को प्रधान के इस्तीफे की जानकारी दी। जैसे ही दीपके ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। इस बात को सुनते ही छात्र जश्न मनाने लगे। छात्र संगठन परीक्षा प्रणाली में सुधार, नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जून से प्रदर्शन कर रहा है। और प्रधान का इस्तीफा उसकी प्रमुख मांगों में शामिल था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। केंद्रीय मंत्री के इस कदम से सीजेपी बिल्कुल खुश नजर आ रही है। एक प्रदर्शनकारी छात्र ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम इस बात की तारीफ करते हैं। कि कम से कम उन्होंने माना कि उनसे कोई गलती हुई है। और अपनी जिम्मेदारी ली है।
https://shorturl.fm/aKvvh
https://shorturl.fm/4cWJL