Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260719_134539

अजमेर। अजमेर शहर में पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी का दौर चल रहा है। जिससे लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और शहर में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है । आज अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने का अनुमान है। वातावरण में नमी बनी रहेगी, जिससे दिनभर उमस महसूस हो सकती है। आने वाले दिनों में मौसम के जानकारों के अनुसार, इस सप्ताह अजमेर सहित राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

One thought on “बारिश को तरसे अजमेर शहरवासी: उमस और गर्मी ने किया हाल-बेहाल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *