अजमेर। अजमेर में रीजनल कॉलेज के पास न्यू चौपाटी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व पार्षद अनिल मकवाना के बेटे देवांश मकवाना (23) की दुखद मृत्यु हो गई। यह हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ था। देवांश मकवाना (23), होटल मैनेजमेंट के छात्र थे। रविवार देर रात इस दर्दनाक दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
https://shorturl.fm/iNnbK