Sun. Jul 19th, 2026
IMG_20260712_151546

अजमेर। अजमेर शहर में पुलिस लाइन चौराहे के पास एक बुजुर्ग महिला के हाथ से बाइक सवार युवकों ने दो सोने की चूड़ियां पार कर लीं। महिला को सम्मोहित (हिप्नोटाइज़) कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस लाइन क्षेत्र में हुई इस घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। कांता मारवाह मार्ग, पुलिस लाइन चौराहा पर वारदात हुई। 75 वर्षीय मीना नारबानी गाय को रोटी खिलाने घर से बाहर निकली थीं। तभी बाइक सवार युवक उनके पास आए और बातों में उलझाकर चूड़ियां निकाल लीं। पुलिस अज्ञात बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *