अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई। इसके लिए प्रदेश के 27 जिलों में 1221 सेंटर बनाए गए हैं। इस साल की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है।राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित होगी। 6,500 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे। इसे चार ग्रुप्स (A, B, C, D) में बांटा गया है। ग्रुप-A: सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) विषय के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक हुई।