अजमेर। अजमेर शहर के बलदेव नगर में एक निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में शनिवार को 28 वर्षीय मजदूर का शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान किशनपुरा निवासी एक मजदूर के रूप में हुई है। जो इसी मकान में काम करता था। शाम को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। परिजनों ने घटना पर संदेह व्यक्त किया है और पुलिस से गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।