Sun. Jul 19th, 2026
IMG_20260711_150646

अजमेर। RPSC की और से सीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड) भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड 9 जुलाई 2026 को जारी कर दिए गए हैं। 12 जुलाई से 18 जुलाई कुल पद: 10,537 पंजीकृत उम्मीदवार: लगभग 12.6 लाख

शिफ्ट का समय: परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों (सुबह 10:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे) में आयोजित होगी। परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद आने वाले उम्मीदवारों को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ अपना मूल आधार कार्ड (फोटो साफ होना चाहिए) या अन्य फोटो युक्त पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी/पैन कार्ड) लाना अनिवार्य है। परीक्षा में ब्लूटूथ, मोबाइल, स्मार्टवॉच आदि प्रतिबंधित हैं। पुरुष आधी बाजू की शर्ट/टी-शर्ट और महिलाएं साधारण सलवार-सूट या साड़ी पहनकर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *