अजमेर, 3 जुलाई। शहर की यातायात व्यवस्था के यातायात पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद है। इस कारण शहर में कहीं भी जाम जैसी स्थिति नहीं है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अजमेर शहर के विभिन्न चौराहों मित्तल हॉस्पीटल तिराहा, रीजनल कॉलेज तिराहा, माकड़वाली चौराहा, आनासागर चौपाटी तिराहा, जवाहर रंगमंच तिराहा, सावित्री तिराहा, सैशन कोर्ट तिराहा, कुन्दन नगर तिराहा, राजा साईकिल चौराहा, नौ नम्बर पेट्रोल पम्प तिराहा, अलवर गेट चौराहा, जीसीए चौराहा, सूचना केन्द्र चौराहा, जनाना हॉस्पीटल तिराहा, कायड़ चौराहा, क्लॉक टॉवर चौराहा, गांधीभवन चौराहा, आगरा गेट चौराहा, इण्डिया मोटर चौराहा आदि मुख्य 19 चौराहों पर ट्रेफिक लाईट अथवा सिग्नल लगाए गए है। इनके रखरखाव का जिम्मा नगर निगम अजमेर का है। इनमें से खराब सिग्नल सही करवाने के लिए नगर निगम से लगातार समन्वय रखा जा रहा है। वर्तमान में सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस का जाब्ता तैनात रहकर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन कर रहा है। जाम जैसी स्थिति शहर में कहीं पर भी नहीं है।
https://shorturl.fm/Dlz54
https://shorturl.fm/5jL7y
https://shorturl.fm/Hk0Id