अजमेर। डकैत जगन गुर्जर की हत्या का आरोपी विष्णु जाट को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। डकैत जगन गुर्जर का हत्या का आरोपी विष्णु जाट पहले छोटी-मोटी चोरी करता था। एक चोरी के मामले में सेवर सेंट्रल जेल गया और वहां उसकी मुलाकात गैंगस्टर पंकज से हुई। जेल में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या की साजिश रची। बाहर आने के बाद उसने गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या कर दी. इसके बाद वह चर्चा में आया। पुलिस आरोपी विष्णु को जेल भेज दिया। तब से वह जेल में बंद है। विष्णु पर बाइक चोरी समेत 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह किसी आपराधिक परिवार से नहीं है। परिवार की माली हालत बेहद खराब है। माता-पिता और भाई मजदूरी करते हैं। विष्णु अविवाहित है।
https://shorturl.fm/4Mx6V