अजमेर। राजधानी जयपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पिता को पीटने का वीडियो भी सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है। जानकारी मिली है कि बेटा बार-बार पिता से रुपए मांगता था। रुपए नहीं देने पर उसने पिता की पिटाई कर दी। आनंदीलाल के घर में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों में कलयुगी बेटे की पूरी करतूत कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कलयुगी बेटा अपने पिता की गर्दन पकड़ कर नीचे पटकता है। फर्श पर गिरने के बाद भी लातें मारता है। बाद में घसीटता हुआ कमरे से बाहर पोर्च तक लेकर जाता है। इस दौरान कई लोग भी एकत्रित हो जाते हैं। इसके बावजूद बेशर्म औलाद पिता को गालियां बकता रहता है।