अजमेर। अजमेर शहर के लोहागल रोड पर एक कबाड़ गोदाम में पेट्रोल बम से आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। और उसकी तलाश जारी है। बदमाशों ने देर रात पेट्रोल से भरी थैलियां फेंककर गोदाम और बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी में आग लगा दी थी।
इस आगजनी में पिकअप गाड़ी सहित करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इंटेलिजेंस नेटवर्क की मदद से इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।