Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260513_144622

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र छात्राएं सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in व cbseresults.nic.in के अलावा डिजीलॉकर (Digilocker) पोर्टल digilocker.gov.in और उमंग ऐप ( Umang App ) से भी अपना 12वीं का परिणाम चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 85.20 फीसदी रहा। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा । लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा। बीते दो वर्षों से सीबीएसई 13 मई को 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित करता आ रहा है। इस वर्ष भी बोर्ड ने 13 मई को परिणाम जारी कर दिया।

One thought on “CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी: अजमेर रीजन 11वें नंबर पर रहा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *