अजमेर। सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल बीर में सदन शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में विद्यार्थियों को शास्त्री सदन, और टैगोर सदन में विभाजित किया गया। स्कूल की हैड गर्ल, हैड बॉय, सदनों के कप्तान का चयन कर उन्हें शपथ दिलाई गई। प्राचार्य सिस्टर अनुषा द्वारा सभी को बैज व फ्लैग प्रदान किए। प्राचार्य सिस्टर अनुषा बताया की आप अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। आप पर पूरे स्कूल की नजर है, और आप अन्य छात्र-छात्रों के लिए रोल मॉडल हैं। एक अच्छा लीडर वह नहीं है। जो आदेश देता है। बल्कि वह है। जो उदाहरण पेश करता है। हर प्रतियोगिता में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण आपका एकजुट होकर प्रयास करना है।
https://shorturl.fm/0t3kc