Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260512_142525

 

 

अजमेर, 12 मई। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को समस्त ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी ने बताया कि उपखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई को अटल जन सेवा शिविर में समायोजित किया गया है। ये शिविर गुरूवार 14 मई को प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई पूरी होने तक आयोजित होंगे। इनमेें समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इनके लिए सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपखण्ड पुष्कर एवं रूपनगढ़ के शिविर उपखण्ड मुख्यालय पर तथा उपखण्ड अजमेर, नसीराबाद, किशनगढ़, पीसांगन, अरांई, केकड़ी, सावर, भिनाय एवं सरवाड़ के शिविर पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *