Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260502_162931

अजमेर। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वे ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। क्योंकि यह पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। इसी वजह से अमेरिका को ईरान के खिलाफ जंग में उतरना पड़ा।

ट्रम्प ने फ्लोरिडा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि

अगर हम ऐसा नहीं करते, तो उनके पास परमाणु हथियार होता और इजराइल, मिडिल ईस्ट और यूरोप तबाह हो जाते। हम ऐसे पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं जाने दे सकते।

उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट को एक परमाणु खतरे से बचा लिया है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने जंग रोकने के लिए ईरान का ऑफर फिर से ठुकरा दिया है। इससे पहले ईरान 26 और 27 अप्रैल को भी अपना प्रस्ताव भेज चुका है जिसे वे ठुकरा चुके हैं।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक ईरान ने अपने नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का जिक्र नहीं किया है। इससे ट्रम्प नाखुश हैं। वहीं ईरान का कहना है। कि होर्मुज को तुरंत खोलना चाहिए। परमाणु मुद्दे पर बाद में बातचीत होगी।

One thought on “ट्रंप बोले पागलों के हाथ में नहीं दे सकते एटम बम: जंग रोकने का ईरानी ऑफर ठुकराया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *