Sat. Apr 18th, 2026
IMG_20260417_162058

अजमेर। अजमेर शहर के खोड़ा बूबानी गांव में अरावली की पहाड़ियों पर चल रहे। अवैध खनन का विरोध करने पर खनन माफियाओं द्वारा ग्रामीणों पर जेसीबी और डंपर चढ़ाने की कोशिश करने का एक भयावह मामला सामने आया है।  खनन माफियाओं ने ग्रामीणों को डराने के लिए जेसीबी और डंपर का उपयोग किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी, साथ ही डंडों और पत्थरों से भी हमला किया। घटना 8 अप्रैल 2026 की है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। अवैध खनन के कारण पहाड़ियों को नुकसान हो रहा है। और वहां गहरे गड्ढे खोदकर विस्फोटक लगाए जा रहे हैं। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने दोषी खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अवैध खनन को तुरंत रोकने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *