अजमेर। अजमेर में महिला को बाइक की टंकी पर बैठाकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह घटना अजमेर के कचहरी रोड से मार्टिंडल ब्रिज के बीच हुई है। एक युवक चलती बाइक की टंकी पर एक महिला को अपनी ओर मुँह करके (उल्टा) बैठाकर करीब 3 किलोमीटर तक बाइक दौड़ाता रहा। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन वीडियो में देखा जा सकता है। कि चालक ने हेलमेट पहना था। लेकिन टंकी पर बैठी महिला बिना हेलमेट के थी और यह कृत्य यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन था।