अजमेर, 16 अप्रैल। स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की सम्भागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार 21 अप्रेल को प्रातः 11 बजे सम्भागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सम्भागीय आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती रेखा कुमारी ने दी।