Fri. Apr 17th, 2026
IMG_20260414_193456

 

 

अजमेर। किशनगढ़ 14 अप्रैल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने मंगलवार को ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अजमेर एवं किशनगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

अजमेर के रामगंज स्थित अंबेडकर भवन प्रांगण में ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल-कूद प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए भागीरथ चौधरी ने बाबा साहेब के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

 

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा, उपमुख्य बिजली इंजीनियर अशोक कुमार मीना, संगठन के अध्यक्ष सीताराम मीणा, सचिव विनोद चौहान सहित रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

_*शोभायात्रा और वाहन रैली में हुए सम्मिलित*_

 

इसी क्रम में किशनगढ़ में भीम सेना किशनगढ़ एवं अम्बेडकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा एवं वाहन रैली में भी केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने भाग लिया। अग्रसेन सर्किल से प्रारंभ होकर अंबेडकर सर्किल तक निकली इस रैली में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता, अनुशासन एवं बाबा साहेब के प्रति आस्था देखने को मिली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और हमें समानता, न्याय एवं अधिकारों के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देते हैं।

 

_*संगोष्ठी में बाबा साहब के विचार आत्मसात करने का आह्वान*_

 

इसके अलावा अजमेर में भाजपा जिला अजमेर देहात द्वारा समरसता दिवस के रूप में आयोजित संगोष्ठी में भी केंद्रीय मंत्री ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार हमें एक समरस एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में भाईचारे, समानता और न्याय की भावना को और मजबूत करें।

 

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचार और आदर्श आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। संगोष्ठी में ओंकार सिंह लखावत, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना, देव नारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना, देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *