अजमेर। अजमेर शहर के कचहरी रोड स्थित होटल सम्राट में शनिवार देर रात खाने-पीने के बिल को लेकर ग्राहक और होटल स्टाफ के बीच मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बढ़ी कि होटल के अंदर से दोनों पक्ष एक दूसरे को पीटते हुए सड़क पर ले आए। सूचना पर कोतवाली, क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।