अजमेर। अजमेर शहर में केमिकल से भरे मिनी ट्रक में अचानक धुआं उठने लगा। और आग लग गई। ड्राइवर ट्रक को आबादी से दूर ले गया। चालक परेश रावल को ट्रक में से धुआं निकलते दिखा। जैसे ही चालक ट्रक के पास पहुंचा तो शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने ट्रक में रखे ज्वलनशील केमिकल को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार नजर आने लगा। आग की लपटें बढ़ती देख आसपास के लोग पानी से उस पर नियंत्रण करने का प्रयास करने लगे।