Mon. Apr 20th, 2026
IMG_20260409_151944

अजमेर। अजमेर शहर के प्रभात सिनेमा के पास मध्य रात्रि में मवेशी को जहर देने के आरोप में दो गुटों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। विवाद बढ़ने पर कोतवाली थाने में हंगामा हुआ और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक शव न मिलने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। अनिल गुर्जर पक्ष का पड़ोसी मीता गौतम पर उनके मवेशी को जहर देने का आरोप है। अनिल पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और खिड़कियां तोड़ने का आरोप लगाया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया, हालांकि तनाव बना हुआ है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *