अजमेर। जयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक तेज रफ्तार वैन ने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। जयपुर (जयपुरिया हॉस्पिटल क्षेत्र) कलावती नाम की बुजुर्ग महिला, जो सांस लेने में तकलीफ के कारण दोपहर करीब 1 बजे घर के बाहर आकर बैठी थीं। एक अनियंत्रित वैन ने उन्हें टक्कर मारी और करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद वैन उनके ऊपर से निकल गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सीसीटीवी (CCTV) में यह भयावह घटना कैद हो गई है। पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश कर रही है जो मौके से फरार हो गया था।