अजमेर। अजमेर शहर में बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से चने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिससे कटाई के लिए तैयार फसल खेतों में बिछ गई। और दाने खराब हो रहे हैं। नसीराबाद, ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में 80% तक फसल प्रभावित होने की आशंका है। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से सर्वे कराने का अनुरोध किया जा रहा है। अजमेर में चने की फसल पर बारिश के प्रभाव भारी से नुकसान हुआ है। अचानक हुई बारिश और ओलों से पकी हुई फसल टूटकर गिर गई है। बारिश से चने के दानों में कालापन आने और सड़ने का खतरा बढ़ गया है। जिससे मंडी में दाम कम मिल सकते हैं। खेत गीले होने के कारण मशीन से कटाई नहीं हो पा रही है। जिससे नुकसान और बढ़ रहा है। किसान परेशान होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हुए नुकसान का सर्वे और जल्द राहत की मांग कर रहे हैं