अजमेर, 7 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा 8 अप्रैल, बुधवार को पुष्कर में चल रहे शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा सायं 4.50 बजे खरेकड़ी रोड़ स्थित जाट विश्राम स्थली पुष्कर हेलीपेड पहुचेंगे। इसके पश्चात वे मणिवेदिका पीठ में चल रहे शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के पश्चात श्री शर्मा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।