अजमेर। अजमेर शहर में आज एक बार फिर से पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस जैसे जगहों को बम से उड़ाने की दमकी मिल चुकी है। आज अजमेर में मुख्य डाकघर को बम से उड़ने की धमकी मिली। धमकी भारी ईमेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोपहर 2 बजे ब्लास्ट करने की मेल में धमकी दी गई है। जिला प्रशासन धमकी को गंभीरता से ले रहा है। मौके पर पुलिस का दस्ता मौजूद है। डॉग एस्कॉर्ट और खोजी यंत्रों को मौके पर बुलवाया गया है।