अजमेर। अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर भीलवाड़ा मार्ग स्थित मंगरी चौराहे पर सोमवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सर्विस लाइन के नाले में पलट गया। और मौके पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और यातयात को सुचारू करवाया गया।