अजमेर। अजमेर शहर के गुलाबबाड़ी स्थित बालाजी मंदिर में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 चांदी के छत्र बरामद कर लिए है। नशे का शौक पूरा करने के लिए की थी वारदात अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने बालाजी मंदिर से दो चांदी के छत्र चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 1 लाख कीमत के चोरी किए गए चांदी के छत्र बरामद कर लिए हैं।पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। फुटेज के आधार पर संदिग्धों का रूट तैयार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया। वहीं वारदात में इस्तेमाल पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी को जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।