अजमेर। अजमेर शहर में गैस सिलेंडर संकट के विरोध में अजमेर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन रविवार को किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सिलेंडर से लिपट-लिपट कर खूब रोए और चूल्हे पर रोटियां सेंकी। गवर्नमेंट कॉलेज से सिलेंडर की शव यात्रा निकाली गई जो केसरगंज गोल चक्कर होते हुए वापस गवर्नमेंट कॉलेज चौराहे पर पहुंची वहां पर कांग्रेसियों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया