अजमेर। अजमेर के दिल्ली गेट लोंगिया मोहल्ला के रहने वाले अली असगर ने कहा- 8 मार्च को सुबह 6 बजे वह (अकबर) घर से यह कहकर निकला था कि मैं जयपुर से दिल्ली घूमने जा रहा हूं। इसके लिए वह घर से एक हजार रुपए लेकर गया था। रात को फिर उसने मुझे फोन किया और कहा कि मेरे पास खर्च के रुपए कम हैं, 500 रुपए और डाल दो। इसके बाद मैंने उसको फोन-पे से 500 रुपए भेज दिए थे। 9 मार्च से उसने हमारा फोन उठाना बंद कर दिया था। हमने उसको मैसेज किया, ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी। भाई, मां-पापा रो रहे हैं। तू कहां है, कितने दिन में आएगा? एक बार फोन करके बता दे।