अजमेर, 13 मार्च। पदमिनी महिला बटालियन सीकर कैम्प अजमेर की कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 में कॉन्स्टेबल सामान्य 501 तथा कॉन्स्टेबल चालक 30 को भर्ती प्रकिया के अग्रिम चरण दस्तावेज, चरित्र सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चयन सूची पर लिया गया था। कमाण्डेन्ट मोनिका सैन ने बताया कि इन चयनित अभ्यर्थियों के नियमानुसार समस्त अनौपचारिकताएं यथा स्वास्थ्य परिक्षण, चरित्र सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र एवं विशेष योग्यता प्रमाणपत्र के सत्यापन उपरान्त नियुक्ति की कार्यवाही की गई। रिव्यू चयन बोर्ड के द्वारा इस बटालियन के नियुक्ति के अनिच्छुक एवं अन्यत्र नियोजन 73 अभ्यर्थी सामान्य एवं एक अभ्यर्थी चालक के स्थान पर समग्र वरियता सूची में कॉन्स्टेबल सामान्य के 73 तथा चालक के एक योग्य अभ्यर्थियों को चयन सूची पर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पदमिनी देवी महिला बटालियन सीकर कैम्प अजमेर में चयन किए गए अभ्यर्थियों की चयन सूची राजस्थान पुलिस की वेबसाईट http://www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड की गई है। नारेली कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण बायोमेट्रिक सत्यापन, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने मूल शैक्षिक, जाति, मूल निवास, अन्तिम संस्था का चरित्र प्रमाण पत्र, दो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, सन्तान प्रमाण पत्र, 10 रंगीन पासपोर्ट फोटो तथा दहेज संबंधी प्रमाण पत्र दस्तावेज एवं मूल दस्तावेजों की स्व प्रमाणित दो-दो छायाप्रतियों सहित मंगलवार 17 मार्च को प्रातः 7 बजे हाडीरानी महिला बटालियन (आईआर) नारेली अजमेर में उपस्थित होना होगा।