Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260312_191057

 

 

अजमेर, 12 मार्च। अजमेर जिले के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। 

 

सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार श्री राजीव कजोट ने बताया कि जिले में दलहन-तिलहन की खरीद के लिए विभिन्न खरीद केन्द्र स्थापित किए गए है। यहां किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। जिले में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद के लिए 6 केन्द्र अजमेर क्रय विक्रय सहकारी समिति अजमेर एवं उप केन्द्र क्रय विक्रय सहकारी समिति पीसांगन, अरांई क्रय विक्रय सहकारी समिति, सरवाड़ क्रय विक्रय सहकारी समिति, केकडी क्रय विक्रय सहकारी समिति, नसीराबाद क्रय विक्रय सहकारी समिति, सरवाड़ क्रय विक्रय सहकारी समिति है। आगामी रबी वर्ष 2026 मे दलहन-तिलहन की खरीद के लिए 15 मार्च से पंजीयन प्रारम्भ होगा। इन केन्द्रों पर 25 मार्च से 23 जून तक 90 दिनों की अवधि तक खरीद की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा चने का समर्थन मूल्य 5875 रूपये एवं सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *