अजमेर। अजमेर शहर में LPG संकट के दौरान व्यावसायिक गैस सिलेंडर पर पूरी तरह रोक के पांचवे दिन राजस्थान में हालात बिगड़ने लगे हैं। हाल ये हैं कि कई हॉस्टल के मैस और सरकारी व निजी ऑफिसों की कैंटीनों के सतत संचालन पर संकट मंडराने लगा है।
गैस संकट से राजस्थान के औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्र पर भी जबरदस्त विपरीत प्रभाव आया है। व्यावसायिक गैस पर पूरी तरह से रोक के बाद प्रदेश में औद्योगिक बंदी जैसे हालात नजर आने लगे है।