अजमेर। अजमेर शहर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और बैरिकेड्स तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए थे। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।