अजमेर। अजमेर में स्वामी कॉम्प्लेक्स चौराहा स्थित मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पर केंद्रीय जीएसटी (GST) जयपुर की टीम ने टैक्स चोरी और अनियमितताओं के संदेह में सर्वे/कार्रवाई की है। सात अधिकारियों की टीम ने स्टाफ से पूछताछ की और रेस्टोरेंट के सभी बिलिंग दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। यह कार्रवाई वित्तीय गड़बड़ी की जांच के तहत की गई।