अजमेर। लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी टॉप किया है। उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है। अनुज अग्निहोत्री पेशे से एक डॉक्टर हैं। और एम्स जोधपुर से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। अनुज ने 2023 में अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद से ही वो लगातार सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी में जुट गए।