अजमेर। अजमेर शहर में होलिका दहन से पहले गांधी भवन स्थित लिली ज्वैलर्स शो रूम में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां पर शातिर चोरों ने बिना ताले तोड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने वेंटिलेटर को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। और आर्टिफिशल सोने के आभूषण चुरा ले गए।