अजमेर। अजमेर शहर के बलदेव नगर के गली नंबर 3 में अंबिकेश्वर महादेव मंदिर रात में तीन चोरों ने मंदिर का दान पात्र तोड़ा और नकदी चुरा ली। रात में पुजारी शौचालय के लिए उठा। पुजारी ने देखा मंदिर के गेट खुले थे और तीन युवक भाग रहे थे। दो युवक मौके से फरार हो गए। लेकिन उन्होंने एक को पकड़ लिया। पकड़े गए चोर ने सरिया से हमला कर भागने की कोशिश की, जिससे पुजारी के हाथ में चोट आई। पुजारी ने फिर भी चोर को नहीं छोड़ा।