अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित RAS भर्ती-2024 के साक्षात्कार (Interview) का 7वां चरण 5 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह चरण अजमेर स्थित RPSC मुख्यालय पर आयोजित होगा, जहाँ अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज और DAF की दो प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। चरण: 7वां चरण (Interview Phase 7)
तिथि: 05 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026
नोट: साक्षात्कार पत्र RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।